सूर्यकुमार यादव (क्रिकेटर) का जीवन परिचय | Surya Kumar yadav (Cricketer) biography in Hindi

सूर्यकुमार यादव का जीवन परिचय, बायो, विकी, जन्मदिन, आयु, जन्म स्थान, परिवार, पत्नी, आईपीएल, क्रिकेट एवम रिकॉर्ड [Surya Kumar yadav Hindi Biography, bio, wiki, birthday, age, Birthplace, family, wife, ipl, cricket and records]

Surya Kumar yadav

सूर्यकुमार यादव एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। 

वह दाएं हाथ के एक घातक बल्लेबाज हैं और कभी-कभार गेंदबाजी भी करते हैं, वह दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।

10 जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे T20 मैच में 55 बॉल में 117 की बेहतरीन पारी खेली जिसमे उन्होंने 14 चौके और 5 छक्के लगाए और अपना पहला T20 शतक लगाया।

आइए जानते है सूर्य कुमार यादव की जीवन कहानी को :

{tocify} $title={सूर्यकुमार यादव}

सूर्यकुमार यादव की जीवनी (Surya Kumar yadav Hindi Biography)

पूरा नाम, जन्मदिन, आयु, जन्मस्थान, माता पिता, पत्नी

पूरा नाम (Full name) सूर्यकुमार अशोक यादव
उपनाम (Nickname) SKY
जन्मदिन (Date of birth) 14 सितंबर 1990
आयु (Age) 31 साल (2022 तक)
जन्मस्थान (BirthPlace) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता (Father) अशोक कुमार यादव
माता (mother) स्वप्ना यादव
पत्नी (Wife) देविशा शेट्टी

शुरुआती जीवन एवम् परिवार (Early life and family)

यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी बचपन में ही उनके जीवन में आ गई। उन्हें क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन खेलना भी पसंद था।

उनके पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर की नौकरी के लिए वाराणसी से मुंबई चले गए। 

शुरुआत में यादव ने मुंबई की गली में अपना क्रिकेट हुनर ​​सीखा। उनके पिता ने शुरू से ही क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को देख लिया था इसलिए वो उनको सपोर्ट भी करते थे।

इसके बाद, उनके पिता ने उन्हें चेंबूर में बीएआरसी कॉलोनी में एक खेल अकादमी में दाखिला दिलाया। उस अकादमी में, यादव ने कोचों के उचित मार्गदर्शन में क्रिकेट के उन्नत कौशल सीखे। बाद में, वह एल्फ वेंगसरकर अकादमी गए।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल, मुंबई से पूरी की। बाद में, उन्होंने परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई से इंटरमीडिएट पूरा किया, और बाद में उन्होंने पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस, मुंबई से बी.कॉम पूरा किया।

सूर्य कुमार यादव परिवार (Family)

माता पिता एवम् बहन

Surya Kumar yadav family

सूर्यकुमार का जन्म मुंबई में एक समृद्ध हिंदू यादव परिवार में हुआ था। उनका पूरा परिवार हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करता है और हिंदू धर्म को मानता है। 

सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव है जो भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) में विद्युत अभियंता के रूप में कार्यरत हैं और उनकी माता का नाम स्वप्ना यादव है जो एक गृहिणी हैं।

सूर्यकुमार का परिवार मूल रूप से बनारस उत्तर प्रदेश का रहने वाला है लेकिन सालों पहले उनके पिता मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में इंजीनियर के तौर पर जुड़े थे। इसके चलते वह पत्नी के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए। 

उनके माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन भी है जिसका नाम दीनाल यादव है।

पत्नी (Wife)

Surya Kumar yadav wife

साल 2016 में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड देविशा शेट्टी से शादी की। अब उनकी पत्नी का नाम देवीशा कुमार यादव है जो एक डांस कोच हैं।

सूर्यकुमार यादव संपत्ति (Networth)

सूर्यकुमार यादव की कुल संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹30 करोड़ से ₹35 करोड़ तक है। 

कार (Cars)

Surya Kumar yadav car

उनके गैरेज में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज कार, टाटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा सुपर्ब, ऑडी ए6 और रेंज रोवर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं। 

बाइक्स (Bikes)

Surya Kumar yadav bike

इसके अलावा उन्हें बाइक चलाने का बहुत शौक है और उनके पास हार्ले डेविडसन और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी स्पोर्टबाइक हैं।

इसके अलावा उन्हें गहने पहनने का भी शौक है, उन्हें पहने हुए वह कई बार देखे जा चुके हैं।

घरेलू क्रिकेट डेब्यू (Domastic cricket debut)

सूर्यकुमार यादव ने 2010-11 में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। 

अक्टूबर 2017 में, उन्हें 2018-19 देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया सी की टीम में चुना गया था। वह 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम के कप्तान थे।

सूर्य कुमार यादव आईपीएल (IPL)

सूर्यकुमार को सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2012 में महज ₹10 लाख में खरीदा था। लेकिन उस साल उन्हें सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला था।

2014 में, सूर्यकुमार को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन पर दांव लगाकर 70 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्हें कोलकाता की प्लेइंग इलेवन में खेलने का भी मौका मिला और उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया और दूसरी बार अपनी टीम को आईपीएल का खिताब जीतने में मदद की।

वह लगभग 4 साल तक केकेआर टीम के सदस्य रहे। मुंबई के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने एक मैच में 46 रनों की तेजतर्रार पारी खेली जिसमें 5 छक्के शामिल थे। सूर्यकुमार की परफॉर्मेंस को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने 2018 में उन्हें फिर से टीम में शामिल कर लिया। जहां वह इस समय मुंबई की टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं, जो सालाना 3.2 करोड़ रुपये की फीस ले रहे है।

वहीं, सूर्यकुमार की आईपीएल से अब तक की कुल कमाई ₹12.7 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा वह भारतीय स्पोर्ट्स ऐप फ्री हिट के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वह आईपीएल के दौरान कई ब्रांड्स को एंडोर्स भी करते हैं, जिससे वे लाखों की कमाई करते हैं।

सूर्यकुमार यादव अंतराष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू (International cricket Debut)

14 मार्च, 2021 को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उस श्रृंखला में, उन्हें चौथे मैच में बल्लेबाजी करने का मौका मिला जहां उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने।

उन्होंने 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ अपना एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया। 

जुलाई 2021 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए भारत की टीम के प्रतिस्थापन के रूप में बुलाया गया था।

सूर्य कुमार यादव के सोशल मीडिया अकाउंट

ट्विटर एवम् इंस्टाग्राम

Instagram: click here
Twitter : click here 

सूर्य कुमार यादव टैटू (Tattoo)

सूर्य कुमार यादव को टैटू का बहुत शौक है इसलिए अपने शरीर पर उन्होंने बहुत से टैटू बनवा लिए है। 

Surya Kumar yadav tattoo

सूर्यकुमार यादव के बारे में रोचक बातें (Unknown Fact)

  • अपनी फिटनेस को मेंटेन करने के लिए वह मैदान पर घंटों प्रैक्टिस करने के अलावा रोजाना जिम में घंटों प्रैक्टिस करते हैं। 

  • वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते हैं, इसलिए समय-समय पर एनर्जी ड्रिंक्स और लौकी के जूस का सेवन करते रहते हैं ताकि घंटों तक उनका स्टैमिना बरकरार रह सके।

  • वह धूम्रपान नहीं करते है और शराब भी नहीं पीते है।
  • वह भी भगवान श्री राम के भक्त हैं।
  • उनका पहला T20 शतक इंग्लैंड के खिलाफ 10 जुलाई को बनाया था।

  • वह एक पशु प्रेमी है और उसके पास पाब्लो और ओरियो नाम के दो पालतू कुत्ते भी है।

Please do not post any spam link in the comment.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने