यस दयाल (क्रिकेटर) बायोग्राफी - उम्र, माता पिता, क्रिकेट कैरियर, शिक्षा और सब कुछ

यस दयाल की बायोग्राफी, उम्र, माता-पिता, गर्लफ्रेंड, शिक्षा, प्रारंभिक जीवन और क्रिकेट कैरियर। [Yes Dayal biography, age, parents, girlfriend, education, early life and cricket career]

यश दयाल एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वह एक तेज गेंदबाज हैं जो लगातार 140 या इससे ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। उन्होंने 21 सितंबर 2018 को विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए लिस्ट ए में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने 3.77 की इकॉनमी रेट और 17.35 की औसत से 14 विकेट लिए।

उन्होंने 1 नवंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और 2022 में गुजरात टाइटस टीम के साथ आईपीएल में पदार्पण किया था।

यस दयाल की जीवनी [Biography]


वास्तविक नाम यश दयाल यादव
उपनाम शहद
पेशा क्रिकेटर
जन्म की तारीख 13 दिसंबर 1997
आयु (2002 के अनुसार) 25 साल
जन्म स्थान इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत
माता नाम ज्ञात नहीं
पिता चंद्रपाल दयाल
भाई उपलब्ध नहीं
बहन शुचि दयाल
धर्म हिन्दू धर्म

{tocify} $title={यस दयाल}

प्रारम्भिक जीवन [Early Life]

यश दयाल का जन्म 13 दिसंबर 1997 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने 5 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलने की शुरुआत कर दी थी। 

यश दयाल ने एक इंटरव्यू में यह कहा था कि बचपन का एक वह समय था जब मोहल्ले के बाकि लोग उनके बच्चों को मेरे साथ खेलने नहीं देते थे, और मेरे मम्मी पापा से आकर शिकायत करते थे कि तुम्हारा बच्चा खुद तो बर्बाद हो ही रहा है हमारे बच्चों को भी अपने साथ खराब कर रहा है। एक आज का दिन है वही लोग अपने बच्चों को मेरे पास कुछ सीखने के लिए भेजने लगे।

यश ने मदन मालवीय क्रिकेट अकादमी, इलाहाबाद से 15 साल की उम्र में क्रिकेट पढ़ना शुरू किया था। वह अंडर-19 में बतौर अतिरिक्त गेंदबाज भी टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 

यश की मेहनत ने उन्हें अंडर-23 में खेलने का मौका दिया। उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई जब यश ने रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ 8 विकेट लिए।

यश दयाल की शिक्षा [Education]

यश ने अपनी प्राथमिक स्कूली शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय न्यू कैंट इलाहाबाद स्कूल से पूरी की है और उसके बाद उन्होंने सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। यश दयाल ने साइकोलॉजी में स्नातक भी किया हुआ है।

यश दयाल का परिवार [Family]

अगर उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता का नाम चंद्रपाल दयाल है जो खुद भी जोनल क्रिकेटर रह चुके हैं, इसके अलावा परिवार के किसी अन्य सदस्य के बारे में अभी तक कोई ज्यादा जानकारी नहीं है, जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी यह अपडेट कर दी जाएगी। 

पूर्व में यस के पिता चंद्रपाल ने उत्तर प्रदेश के लिए विजय हजारे ट्रॉफी भी खेली थी, लेकिन किसी कारण से आगे क्रिकेट नहीं खेल पाए। 

मैंने यश को क्रिकेट खिलाड़ी बनने से कभी हतोत्साहित नहीं किया, बड़ा क्रिकेट खिलाड़ी बनना उसका सपना था। मैंने उनका साथ देकर उनके सपने को पूरा करने में मदद की। जैसे-जैसे समय बीतता गया यश का सपना पूरे परिवार का सपना बन गया। मुझे वह पल अच्छी तरह याद है। यश ने अपनी मेहनत जारी रखी जिस वजह से यहां तक पहुंचे हैं, और मेरा सपना साकार किया। - चंद्रपाल यादव 

क्रिकेट कैरियर [Cricket Career]

वह अपनी टीम में एक गेंदबाज के रूप में खेलते हैं और बाएं हाथ के मध्यम-तेज गति की गेंदबाजी करते है। और यश दयाल की गेंदबाजी की गति 140 से 142 के बीच है।

यश ने 5 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और 10 साल की उम्र में सीनियर डिवीजन लीग मैचों के लिए खेले। और उसके बाद, उन्हें वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश घरेलू क्रिकेट में चुना गया, और फिर 4 साल बाद, उनका चयन आईपीएल सीजन 15 में गुजरात टाइटन की टीम में किया गया।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट डेब्यू [First Class Cricket Debut]

उन्होंने 1 नवंबर 2018 को गोवा टीम के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया और अब तक 14 प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेले हैं जिसमें उन्होंने 3.03 की इकॉनमी से रन देकर 50 विकेट लिए हैं।

लिस्ट ए डेब्यू [List-A Debut]

यश ने 21 सितंबर 2018 को छत्तीसगढ़ टीम के खिलाफ लिस्ट ए में पदार्पण किया और उन्हें अब तक 14 लिस्ट ए क्रिकेट खेलने का मौका मिला है जिसमें उन्होंने 23 विकेट लिए हैं।

टी20 क्रिकेट डेब्यू [T-20 Debut]

उन्होंने 21 फरवरी 2019 को महाराष्ट्र टीम के खिलाफ टी20 में पदार्पण किया, और उन्हें अब तक 16 टी20 मैच खेलने का मौका मिला है जिसमें उन्होंने 7.44 की इकॉनमी से रन देकर 19 विकेट लिए हैं।

यश दयाल आईपीएल डेब्यू एवं कैरियर [IPL Debut & Career]

यश को इंडियन प्रीमियर लीग में वर्ष 2022 में गुजरात टाइटन्स टीम द्वारा चुना गया है, और उन्हें गुजरात टीम द्वारा 3.2 करोड़ रुपये में उनकी टीम (आईपीएल नीलामी 2022) में शामिल किया गया था।

उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू मैच 14 अप्रैल 2022 को राजस्थान रॉयल टीम के खिलाफ खेला जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए और अपने आईपीएल डेब्यू मैच को यादगार बना दिया।

यश दयाल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर [International Cricket Career]

यश दयाल वनडे डेब्यू [One-day Debut]

दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में केएस भरत और यश दयाल को मौका दिया गया हैं। 

यश दयाल के बारे में अज्ञात तथ्य [Unknown Facts]

  • यश को आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। और वह आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक हैं। 
  • यश ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में 40 रन देकर 4 ओवर में तीन विकेट लिए। और अपने आईपीएल डेब्यू मैच को यादगार बना दिया। 
  • वह विजय हजारे ट्रॉफी 2018 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों में शामिल थे। उन्होंने 3.77 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए।

अन्य बायोग्राफी भी पढ़े 

👉 हार्दिक पांड्या                      👉 कैमरून ग्रीन 

👉 सूर्यकुमार यादव                   👉 विराट कोहली

Please do not post any spam link in the comment.

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने